औपचारिकता ही रह गया स्थलीय निरीक्षण आजमगढ़ : प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ पहुंचे। पुलिस लाइन हेलिपैड पर सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले पहले नेहरू हाल पहुंचे जहाँ पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद उन्होंने विकास कार्य तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा भी की। एक घंटे विलंब से आजमगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने कार्यक्रमों में कटौती की । थाना, स्कूल व गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण जैसी कोई बात नहीं हुयी । कुल मिला कर मुख्यमंत्री का स्थलीय दौरा केवल औपचारिकता ही रहा । आजमगढ़ के नेहरू हाल सभागार में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों से बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कार्यकर्ता अनुशासन का पालन करें और नियंत्रण में रहे। हमारी सरकार की प्राथमिकता में कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण करना है। ऐसे में जनता की समस्याओं का समाधान कराएं। इसके साथ ही साथ सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं। इस दौरान मुख्यमंत्री से गुहार लगाने वाले और ज्ञापन देने की इच्छा रखने वाले लोगो की भीड़ नेहरू हाल के बाहर खड़ी थी जिन्हे हेलीकाप्टर के साथ पुलिस ने हटा दिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता भी नारेबाजी करते रहे हटाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। नेहरु हाल में कार्यकर्ताओं से मुखातिब मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में बेहतर कानून व्यवस्था कायम करना है। जनता की समस्याओं का समाधान कराने को उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। इसके साथ ही कहा कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह सभी सरकार व अधिकारियों के बीच सेतु की तरह काम करें। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया, नियंत्रण में रहने की हिदायत दी। नेहरू हाल में मंच पर सीएम के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, वन मंत्री दारा सिंह चौहान संग हिंदु युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष राकेश राय भी मौजूद थे। करीब आधा घंटे बाद सीएम महिला अस्पताल पहुंचे। यहां आईसीयू में भर्ती नवजात शिशुओं को भी देखा। दूसरे तल पर अस्पताल के आपरेशन कक्ष का निरीक्षण किया। अफसरों को जरूरी हिदायतें दी। एक तरह से प्रशासन के चश्मे से योगी ने अस्पताल की व्यवस्था देखी। यहां सात मिनट के निरीक्षण में उन्हें सब ठीक मिला मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उसी जगह का निरिछन किया जहाँ पहले से तैयारियां थी ।
Blogger Comment
Facebook Comment