आज़मगढ़: नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के मुहल्ला अमिलो में बुधवार को हाजी मुहम्मद शमीम चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, अम्बेडकरनगर के घोड़ों ने प्रतिभाग कर दौड़ कौशल दिखलाया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन गाजीपुर से पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने किया। चेतक प्रतियोगिता में पांच घोंडो का समूह बनाकर तीन राउंड दौड़ाया गया। जिसमें तीन चक्र दौड़ना था। इस दौड़ में सबसे पहले पाले पर पहुंचने वाला घोड़ा प्रथम तथा दूसरे पर पाला छूने वाला द्वितीय और तृतीय स्थान निर्धारित था। प्रथम स्थान हरीसोखा आजमगढ़ के भरथईं के घुड़सवार रब्बानी ने सर्वप्रथम पाला छूकर ट्राॅफी पर कब्ज़ा जमा लिया। वहीं दूसरे स्थान पर हीरा यादव गाजीपुर उचैनिया तथा तीसरे स्थान पर आजमगढ़ के सरदारपुर निवासी बजरंगी यादव रहे। प्रतियोगिता चार चक्रों में चली। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अफजाल अंसारी ने कहा कि इस दौर में भी घुड़दौड़ प्रतियोगिता में दर्शकों की अपार भीड़ देखने को मिली। इस प्रतियोगिता से यह सीख मिलती है कि मनुष्य को अपना लक्ष्य पाने के लिए अन्तिम सांस तक प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर हाजी सलाहुद्दीन छीहीं, हाजी अब्दुल हसीब पूर्व प्रधान चांदपार, ज़्याउल्लाह अंसारी, परवेज़ आलम, नजरे आलम, नसीम अहमद, अब्दुल हक़, हाजी अब्दुल मुक्तदीर उर्फ पल्लू, इस्माईल फारूकी, हाजी अब्दुल मजीद, श्याम नरायन यादव, रामाश्रय आदि दर्शकों की अपार भीड़ थी।
Blogger Comment
Facebook Comment