मार्टीनगंज /आजमगढ़: स्थानीय विकास खण्ड कार्यालय का अकस्मिक निरीक्षण कर उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवका मिशन इन्द्रमणि त्रिपाठी ने किया उपस्थित रजिस्टर एवं पीएफ रजिस्टर की जांच । विकास खण्ड कार्यालय के रखरखाव के बारे में जानकारी प्राप्त की दीनदयाल उपध्याय अन्तोदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवका मिशन के तहत नवीन इन्टेन्सीव विकास खण्ड के रूप में मार्टीनगंज में कार्यालय स्थापना एवं योजना को बेहतर किन्यावयन हेतु भ्रमण किया एवं योजना के सफलता हेतु प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह से जानकारी प्राप्त की । इसके पूर्व ठेकमां विकास खण्ड का निरीक्षण कर राष्ट्रीय आजीविका मिशन तहत शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया । इस अवसर पर जिला मिशन प्रवंधक राष्ट्रीय आजीविका मिशन गुलाब चन्द सरोज भी उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment