.

शहर में शराब दुकानों पर महिलाओं ने बोला धावा, पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग



आजमगढ़: ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब शहर में शराब की दुकान को बंद कराने को लेकर महिलाओ का गुस्सा सड़क पर उतरा आया। रविवार को आक्रोशित महिलाएं झाड़ू लेकर शराब की दुकान पर पहुंची और शराब खरीद रहे पुरुषो को झाड़ू लेकर दौड़ाया और फिर दुकान में जाकर जमकर तोड़फोड़ की। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को घंटे भर की मशक्कत के बाद हल्का बल प्रयोग करना पड़ा तब जाकर प्रदर्शनकारी महिलाओ पर काबू पाया जा सका।
आजमगढ़ शहर के कालीनगंज मुहल्ले में स्थित देशी शराब व दलालघाट मुहल्ले में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर आज महिलाओं ने धावा बोल दिया। झाड़ू लेकर घरों से निकली महिलाओं ने पहले तो शराब ठेके में शराब पी रहे लोगों को दौड़ा लिया। उसके बाद वह दुकान के अंदर घुस गयी और जमकर तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को काबू में करने की काफी कोशिश की लेकिन कामयाबी न मिलने पर महिला थाने की फोर्स बुलाकर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा तब जाकर हालात किसी तरह काबू में हो पाया। वही पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासम में भी लिया है। शराब ठेके के मालिक बी0के0 सिंह का कहना है कि लगभग 30 वर्षो से उनकी दुकान वहां चल रही है और आज महिलाएं दुकान के अंदर घुसी  और लगभग 25 हजार नकदी उठा ले गयी और दुकान में रखे शराब की बोतलों को भी तोड़ दिया। वही क्षेत्रधिकारी नगर शिवनाथ गुप्ता का कहना है कि दुकानदार का जो नुकसान हुआ है प्रार्थना पत्र मिलने के बाद उस पर कार्रवाई की जायेगी और यह भी समीक्षा की जायेगी कि क्या यह जनहित में है तो अगला कदम उठाया जायेगा। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment