आजमगढ़ : इन दिनो रानी की सराय में नेशनल हाईवे के चल रहे निर्माण कार्य में करेन्ट लगने से एक मजदूर की मौत हो गयी। घटना के बाद जिला अस्पताल से शव लेकर कार्यदायी संस्था के लोग चले आये बाद में शव को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामलें में कोई कुछ बोलने को तैयार नही था। जानकारी के अनुसार लुम्बिनी वाया सारनाथ हाईवे का निर्माण कार्य इन दिनो चल रहा है। इस में कई कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य कराया जा रहा है। क्षेत्र के कोठियां गाव के पास रविवार को काम चल रहा था और जनपद के कन्धरापुर थाना क्षेत्र के जोलहापुर ग्राम निवासी इंदल राम(32वर्ष) पुत्र स्वरूप राम भी कार्य कर रहा है। इस दौरान वह उपर से गुजरे हाई टेंशन तार के नीचे से मापी का यंत्र लेकर उसे उपर किये हुए नाप रहा था की यंत्र गुजरे तार से स्पर्श कर गया और करेन्ट यंत्र में उतर जाने से मौके पर ही वह तडपने लगा। साथ के कर्मचारी आनन फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल गये जहा उसकी मौत हो गयी। मौत के बाद साथ के कर्मचारी शव लेकर रानी की सराय चले आये और काफी देर बाद शव को पुलिस को सौप दिया। घटना को लेकर कोई भी कर्मी कुछ बोलने को तैयार नही था।
Blogger Comment
Facebook Comment