.

जन्म स्थली पंदहा में धूम धाम से मनाया गया महापण्डित का जन्म दिवस

रानीकीसराय: आजमगढ़ : महापण्डित राहुल सांकृत्यायन का जन्म दिवस रविवार को उनकी जन्म स्थली पंदहा में धूम धाम से मनाया गया। वक्ताओं ने माल्यापर्ण कर गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।
राहुल साकृत्यायन जन पुस्तकालय के तत्वाधान में आयोजित जन्म दिवस समारोह में वक्ताओं ने कहा की राुहल जी के बिचार आज भी प्रासंगिक है। राहुल के अंदर के समाज के हर वर्ग को जानने देखने और परखने की ललक थी। जहा गये वहा देखा और उसे आत्मसात किया।जाति पाति के बंधन से दूर समाज को एक नई दिशा में ले जाने की सोचते रहे। हमेशा कुछ करने के प्रयास में रहे और और अनेक ग्रंथो को ले आये। राहुल जी के कृतित्व और व्यक्तित्व से आज के युवा वर्ग को प्रेरणा लेनी चाहिए। राहुल जी जीवन पर्यन्त गरीबो, पीडितो तथा दलितो के दूखःदूर करने में लगे रहे। दूसरे के दुखों से खुद भी दुखी होते थे। विलक्षण प्रतिभा के धनी राहुल जी के बिचारो को आत्मसात कर समाज में एक नया आयाम दिया जा सकता है।
प्रातःमहान यायावर के प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। जन्मस्थली  पर आयोजित गोष्ठी में जगदीश प्रसाद कुंद, प्रोफेसर दिनेश सिंह, विजय ,दयानंद आदि रहे। अध्यक्षता हरिगेन राम संचालन जितेन्द्र पाण्डेय। संयोजक राधेश्याम पाठक ने आभार जताया । 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment