आजमगढ़: भारत रक्षा दल के तत्वावधान में आज 9 अप्रैल को जनपद के गौरव, महान यायावर व प्रख्यात भाषाविद् महापंडित राहुल सांकृत्यायन के 124 वें जन्मदिवस के अवसर पर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगठन के नगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सक डा. राजीव पाण्डेय नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम द्वारा चेचक से ग्रसित भगवानपुर गांव में लगभग 10 चेचक से ग्रसित रोगियों का उचित इलाज किया गया। वहीं 250 परिवारों के बीच चेचक के रोकथाम के उद्देष्य से उचित जांच कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया। इस अवसर पर गांव के संभ्रांत लोगों को सम्बोधित करते हुए डा. राजीव पाण्डेय ने विभिन्न रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया साथ लोगों से अपने गांव को स्वच्छ रखने के लिए संकल्पित भी करवाया। डा. पाण्डेय ने साथ ही लोगों को महापंडित राहुल सांकृत्यायन के जीवन वृत से परिचित करवाते हुए उनसे प्रेरणा लेने की भी बात कही।
Blogger Comment
Facebook Comment