रानी की सराय- आजमगढ़ : थाना क्षेत्र के सम्मोपुर गांव में शराब दुकान को लेकर रविवार को भी महिलाओं ने हाथ में झाडू लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जबकि प्रातःग्रामीणो की सूचना पर पुलिस ने गुमटी में चल रही शराब दुकान पर ताला जड दिया। रानी की सराय कस्बें में बिकने वाली शराब दुकान को हाल ही में न्यायालय के आदेश के बाद पास के गाव सम्मोपुर में दुकान खुली थी। दुकान खुलने के बाद से ही विरोध शुरू हो गया था । विरोध के बाद दुकानदार ने मालवाहन वैन में शराब बिक्री शुरू करा दी। इसको लेकर जब हो हल्ला मचा तो मोबाइल वैन हटा कर दो दिन पूर्व गुमटी में शराब बेचनी शुरू कर दी गयी । इधर रविवार को प्रातःमौके पर पहुची पुलिस ने गुमटी में ताला बंद करवा दिया। रविवार को पुनः गांव की महिलाएं सुबह हाथ में झाडू लेकर शराब दूकान बस्ती के पास खोले जाने को लेकर विरोध जताया । ग्रामीणो का कहना है कि शराब दुकान खुलने से आस पास का माहौल खराब होगा।वहीँ इधर आये दिन दुकान बंद रहने से दुकानदार को आर्थिक क्षति उठानी पड रही है। एसओ का कहना है कि दुकान स्वामी से कह दिया गया है कि कही दूर दुकान खोलें।
Blogger Comment
Facebook Comment