.

शराब दुकानों पर लूट -पाट, तोड़-फोड़ करने पर लगेगा गुण्डा एक्ट, गैगेस्टर, एन.एस.ए.

आजमगढ़ : जनपद पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा गया की जैसा की देखा जा रहा जनपद में जगह जगह  अराजक तत्वों द्वारा कानून को अपने हाथ मे लेकर शराब के ठेको पर लूट -पाट, तोड़-फोड़ की घटनायें किया जा रहा है, विगत कुछ दिवस पूर्व थाना क्षेत्र मुबारकपुर मे कुछ अराजक तत्वों द्वारा शराब के ठेको पर लुट-पाट, तोड़-फोड घटनाओं को अंजाम दिया गया था। जिसके सम्बन्ध मे स्थानीय थाना-मुबारकपुर पर मु.अ.सं.-121/17 धारा 452/426/427/504/506 भा.द.वि. व 7 सी.एल.ए. एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी की जा रही है तथा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को हिदायत दिया गया है कि सभी अराजक तत्वों को चिन्हित कर सख्त कार्यवाही करें। इस प्रकार की घटना को कारित करने या कराने मे मदद करने वालो लोगों  को चिन्हित करने हेतु जांच का आदेश दिया गया है, जांचोपरान्त घटना मे संलिप्तता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूध सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुये। गुण्डा एक्ट, गैगेस्टर, एन.एस.ए. आदि जैसे सख्त मुकदमे पंजीकृत कर कानून को अपने हाथ मे लेने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment