मार्टीनगज :आजमगढ़ : तहसील मार्टीनगज के के वी इन्टर कालेज के मैदान मे कैबिनेट मन्त्री उत्तर प्रदेश सरकार मे पिछड़ा वर्ग कल्याण विकलांग जन विकास विभाग का विधान सभा दीदारगंज मे प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया । मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आप जनता जनार्दन ने जो प्यार व सम्मान दिया उसका नतीजा यह है कि गरीब राजभर का बेटा उत्तर प्रदेश की ताकत बन कर निकला है। उन्होंने बताया की कल प्रधानमंत्री से मुलाकात है । मन्त्री जी ने कहा कि सरकार बदल गयी है । अधिकारी, कर्मचारी आपना मिजाज बदलो अब किसी के साथ अन्याय नही होगा । अगर कोई अधिकारी कर्मचारी आवास , पेंशन , जनकल्याणकारी नीतियो को लागू करने के लिए सुविधा शुल्क की मांग करता है तो हमारे नम्बर पर तुरन्त सम्पर्क करे । हमारे द्वारा निश्चित रूप से दंडात्मक कारवाई की जायेगी । 11 अप्रैल को गरीब कल्याण राशन कार्ड पर कैबिनेट की बैठक मे निर्णय लिया जाएगा, जिसके द्वारा गरीबो को कयी फायदे मिलेगे। 14 अप्रैल से सभी जिलो को 24 घण्टे तहसील को 20 घण्टे तथा ग्रामीण क्षेत्र को 18 घण्टे बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है । वृद्धा पेंशन 1000₹ तथा दिब्यागो को साढे 1200 ₹ देने का निर्णय लिया गया है । उन्होंने भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के संकल्प के साथ सम्बोधन को समाप्त किया । कार्यक्रम में भाजपा प्रत्यशी कृष्ण मुरारी बिश्वकर्मा ने स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा नीत सरकार मे कानून का राज होगा ।गुन्डा व माफिया की जगह जेल मे होगी । विकास की गंगा बहेगी । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य मोहन राजभर ने किया । सन्चालन चिन्तामणि राजभर ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सदरेआलम आजमी प्रह्लाद राजभर कमलेश राजभर अरविन्द राजभर कृष्ण मुरारी बिश्वकर्मा ठाकुर प्रसाद सिंह बजरंग बहादुर सिंह इन्द्रपती सिह रामचन्द्र पाठक अभिषेक यादव नीरज बिश्वकर्मा राहुल राजभर सहित हजारो कार्यकर्ता मौजूद थे ।
Blogger Comment
Facebook Comment