आजमगढ़: मेंहनगर थाना क्षेत्र के सरगांव स्थित चट्टी के पास रविवार की दोपहर दोस्तों के साथ चाय पीने जा रहे युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण वर्चस्व की लड़ाई बताई बताई गई है। क्षेत्र के जिया संग्राम निवासी कृष्णा भूषण पांडेय का 25 वर्षीय पुत्र धीरज रविवार की दोपहर गांव के ही दो अन्य युवकों के साथ चाय पीने के लिए स्थानीय चट्टी पर जा रहा था। रास्ते में मिले दलित बस्ती के युवकों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी। तभी एक युवक ने फायर कर दिया। पैर में गोली लगने से धीरज घायल हो गया। गांव के लोग जबतक मौके पर पहुंचते हमलावर फरार हो गया। घायल युवक को आनन-फानन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में घायल के चाचा सुशील पांडेय ने हमलावर पक्ष के चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Blogger Comment
Facebook Comment