.

किसानो पर भारी रहा रविवार का दिन , विभिन्न स्थानों पर फसल में लगी आग

आजमगढ़ : रविवार का दिन  किसानो पर भारी गुजरा , जिले जगह -जगह गेहूं के खेतों में आग लगने का जैसे सिलसिला ही शुरू हो गया।  रविवार को हुयी आगलगी की घटनाओ में दर्जनों बीघा तैयार फसल स्वाहा हो गयी।

मुबारकपुर क्षेत्र के जमूडी  में विद्युत् चिंगारी से जहाँ 15 बीघा के लगभग तैयार गेहूं की फसल जल कर भस्म हो गयी। 


दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर पूक गांव में रविवार को दिन में 1 बजे विद्युत् के शॉर्ट सर्किट से गिरी चिंगारी से लगभग 4 बीघा गेहूं जल कर राख हो गया। मार्टिनगंज तहसील अन्तर्गत पुष्पनगर पूक गांव में गेहूँ के खेत के ऊपर से गऐ 11 हजार वोल्टेज की विद्युत् तार में स्पार्किंग हो कर गिरे चिंगारी से पुष्पनगर निवासी त्रिभुजी सिंह व् हरिहर सिंह पुत्रगण द्वारिका सिंह का 2बीघा, सोनवर्षा पत्नी स्व0 चिखुरी यादव का 15 विस्वा, तथा रमेश, राजेश व् दिनेश पुत्रगण स्व0 कामता प्रसाद प्रजापति का 8 विस्वा गेंहू जल कर राख हो गया। सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पहुँच कर पेड़ की टहनी से पीट पीट कर आग पर काबू पाया।तब जा कर लोगो ने रहत की साँस लिया। सुचना मिलने पर दीदारगंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश यादव भी मौके पर पहुँचकर आग बुझाने में की मदद ।

देवगांव कोतवाली क्षेत्र में रविवार को  12 बजे के लगभग अज्ञात कारणों से लगी आग में  क्षेत्र के कठौनी गांव में लाल बहादुर यादव पुत्र राजाराम यादव का एक बीघा तथा धर्मेंद्र पुत्र फिरतू यादव का पांच बिस्वा गेहूं भी जल कर स्वाहा गया। आग की चपेट में आने से 10 कोट बांस जो रामदुलार, रामसुख, रामअधार का बताया जा रहा है भी जलकर भस्म हो गया। इस आग लगी में तीन पेड़ शीशम और दो पेड़ लालजी यादव के आम के पेड़ भी जलकर नष्ट हो गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी तो गई थी किन्तु ग्रामीणों के आग बुझाने तक फायर ब्रिगेड वहां नहीं पहुंची थी। आग लगने और की सूचना तहसीलदार और एसडीएम लालगंज को ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह ने दी थी किंतु समाचार लिखे जाने तक वहां कोई नहीं पहुंच सका था।

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कौडिया गाव् में रविवार की दोपहर ग्यारह हजार लाइन के शार्ट सर्किट के चलते गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज धूआं और आग की लपटे देख ग्रामीणो ने पावर सब स्टेशन पर फोन कर लाइन बन्द करने का प्रयास किया लेकिन फोन नही उठा। मौके पर फायर ब्रिगेड के न पहुचने पर लोग गुस्से में थे। जिस समय खेत में आग लगी तभी तेज हवा चलने लगी इसकी वजह से आग ने भयावह रूप धारण कर लिया।  जब तक आग पर काबू पाते कि लगभग छ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी । पीड़ितों में कौडिया गांव निवासी आयाज अहमद, अब्दुल कैयूम, शमसाद एंव अन्य किसान शामिल है।

सगड़ी तहसील के अंतर्गत आज शार्ट सर्किट से आधा दर्जन से ऊपर किसानों की खड़ी फसल जलकर राख हो गई जिससे किसानों को भारी क्षति हुई।  दोपहर में बिजली की शार्ट सर्किट से किसानों की फसल में आग लग गई जिस पर ग्रामीणों द्वारा 101 नंबर पर कॉल किया गया किंतु सफलता हाथ नहीं लगी।  वही राजस्व विभाग से लेखपाल ने मौके पर पहुंच नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रेषित कर दी।  बालीपुर ग्राम सभा के श्रवण पुत्र मूसे का 1 बीघा  , सतीराम यादव पुत्र सोहन का 10 बिस्वा , चंद्र भूषण पुत्र सीताराम 10 बिस्वा , मुसाफिर पुत्र महेश 5 बिस्वा व् मोहम्मद पुर ग्राम सभा में सिपाही गोंड 15 विस्वा , शमसुद्दीन 15 विस्वा , भुट्टू 15 बिस्वा व पारन कुंडा ग्राम सभा में राम प्रीत पुत्र चंद्रशेखर 8 बिस्वा की फसल जलकर राख हो गई । 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment