आजमगढ़। नगर के मुहल्ला कोट स्थित राजा के किले में बाबा सैय्यद अली का उर्से पाक रविवार को मनाया गया। सुबह कुरआन ख्वानी से शुरूआत हुई तो वहीं शाम को मुहल्ला गुलामी का पुरा में मोतवल्ली वकील अहमद के घर से चादर व गागर निकाला गया जो मुहल्ला बाज बहादुर होते हुये किला स्थित बाबा सैय्यद अली के मजार पर लेजा कर चादर पोशी की गई। बाबा के मजार पर दूर-दराज से आये जायरीनों ने फातिया पढ़ा और अपने परिवार व कारोबार के साथ देश मे अमन-सूकून व खुशहाली की दुआएं मांगी गई। मजार के आस-पास की जगहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मोतवल्ली वकील अहमद ने बताया कि बाबा के मजार पर आये हुये लोगों की मन्नतें बाबा पूरी करते हैं। देर शाम को जलसें व लंगर का भी आयोजन किया गया था और इसके बाद मजार परिसर में ही कव्वाली का अयोजन किया गया । जहां जायरीनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जो देर रात तक चलता रहा। इस मौके पर नन्हू, परवेज अहमद, नसीम अहमद, मो0 सद्दाम, रफीक अहमद, अरमान खान, समीर अहमद, मो0 सद्दाम, मटरू आदि लोग मौजूद रहें।
Blogger Comment
Facebook Comment