आजमगढ़। विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश मंत्री अरूण सिंह साधू ने कहा कि प्रदेश में सशक्त योगी सरकार से जनाकांक्षाएेंं बढ़ गयी है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास के साथ तुष्टीकरण किसी का नहीं के विचार और सरकारों के जन कल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुॅचाने हेतु कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम करना होगा । श्री साधू रविवार को सिधारी स्थित होटल गरूण के सभागार में पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशों से कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के लिए 15 मई को जिला मुख्यालय स्थित मेहता पार्क में विश्व हिन्दु महासंघ मण्डलीय अधिवेशन को आयोजन किया जा रहा है । अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि वि.हि.म. के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति तथा महामंत्री ओमप्रकाश यादव सम्बोधित करेंगे । उन्होने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद जनता के बीच संगठन की स्वकार्यता को हमें अपनी कुशलता अपने व्यवहार व आचरण से और अधिक सशक्त बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियों को पूरी इमानदारी व निष्ठा के साथ निभाने की आवश्यकता है । इस मौके पर वि.हि.म.के जिला प्रभारी विष्णु कान्त चौबे, जिलाध्यक्ष दीपक सिंह सहित डब्बलू सिंह, हरिवंश मिश्रा, बृजेन्द्र आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Blogger Comment
Facebook Comment