आजमगढ़ : रविवार को सर्वोदय पब्लिक स्कूल आजमगढ़ में प्राइवेट स्कूल के प्रबन्धकों की बैठक हुई। जिसमें अपनी मांगो को लेकर सर्वसम्मति से एक ज्ञापन तैयार कर मा0 मुख्यमंत्री जी को जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से पहुँचाने का निर्णय लिया गया. इसी अवसर पर चिल्ड्रेन कालेज के प्रबंधक बजरंग त्रिपाठी ने सभी प्रबंधकों को अवगत कराया की उनके कॉलेज के छात्र तनवीर फातिमा और उसकी बहन सैय्यद समर अब्बास हैं उनकी माँ सैय्यदा खातुन को लीवर की गंभीर बिमारी है और उनका लिवर ट्रांस प्लान्ट होना उनके जीवन के लिए जरूरी है। परिजन आर्थिक स्थिति मजबूत न होने से इलाज होने में, माँ की जान बचाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं क्योंकि परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। श्री बजरंग त्रिपाठी ने सभी प्रबंधकों के समक्ष इस मामले में मदद देने का प्रस्ताव रखा । सभी प्रबंधकों ने एक स्वर से मदद करने के लिए हाथ उठाया और तत्काल एक लाख (100000रू) मदद हेतु बच्चों को, इनके मौसेरे भाई एडवोकेट मो0साजिद को दिया गया। इतना ही नहीं प्रबंधक बजरंग त्रिपाठी ने अपनी तरफ से इस बिमारी से निपटने के लिए एक लाख रूपए का चेक भी प्रदान किया और कहा कि हम सभी प्रबंधक इसमें आगे भी मदद करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने से आमजन से भी अपील किया की इन होनहार बच्चों के भविष्य को देखते हुए इनकी माँ को बचा लेने के लिए अधिक से अधिक से सहायता राशि प्रदान करे । प्रबंधक संघ द्वारा जारी की गयी विज्ञप्ति में कहा गया की इसके लिए इनके पिता सैय्यद समर अब्बास आब्दी जिनका खाता सं0 386402010018845 यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया , शाखा मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ इसमें सीधे रूपया व चेक जमा कर सकते हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment