.

युवा मंच ने खुद करा दिया महापंडित राहुल की प्रतिमा का रंग रोगन


आजमगढ़: विश्व पटल पर साहित्य जगत में देश को पहचान दिलाने वाले यायावर, साहित्यकार, महापंडित राहुल सांस्कृत्यायन की नगर के हाईडिल चौराहें पर स्थित प्रतिमा को लम्बे समय से उपेक्षित देख युवा मंच के अरूण कुमार मिश्र लालू ने अपने साथियों के सहयोग से प्रतिमा की साफ-सफाई और रंग रोगन कराकर सभी को महान विभूतियों के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराया।
इस बावत युवा मंच के वरिष्ठ सदस्य अरूण कुमार मिश्र लालू ने बताया कि लम्बे समय से प्रतिमा रखरखाव के अभाव में बदरंग हो गयी थी जिसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं व्याप्त थी। इसको संज्ञान में लेकर हमने प्रतिमा को देखा और इस बात की सूचना कई बार जिला प्रशासन और नगर पालिका को दिया इसके बावजूद प्रतिमा का कोई पुरसाहाल नहीं हो सका। अतंतः जिला प्रशासन को सूचित कर हम लोगो राहुल सांस्कृत्यायन की प्रतिमा का रंगरोगन अपने साथियों की मदद से कराया। उन्होंने बताया कि युवा मंच के किशन सिंह, विनीत सिंह, रीशू, विवेक पांडेय, राहुल सिंह कौशिक, कुणाल,ऋषिकेश उपाध्याय, राजा ज्ञानेश, कुलदीप मौर्य, जितेन्द्र कुमार राय, राशिद खान, सौरभ श्रीवास्तव, अरूण यादव, मिलन मिश्रा के आर्थिक सहयोग से दिल को सुख पहुंचाने वाला यह कार्य किया ताकि हमारे जेहन में महानविभूतियां की यादें सदैव ताजा रहे। बता दें कि अप्रैल माह में महापंडित राहुल की जयंती और पुण्यतिथि भी मनायी गयी थी लेकिन तमाम संगठनों का इस तरफ ध्यान नहीं गया जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा। ऐेसे में युवा मंच की सक्रियता से सबब लेते हुए जिला प्रशासन अन्य महापुरूषों की प्रतिमा आदि की साफ-सफाई प्राथमिकता के आधार पर कराना चाहिए। कई भाषाआें के मर्मज्ञ, प्रख्यात लेखक, कथाकार, जनपद की शान महापंडित राहुल सांस्कृत्यायन की स्मृति के प्रति जिला प्रशासन कितना संजीदा है इसका उदाहरण नगर के हाईडिल चौराहें पर लगी महापंडित की धूल फांक रही प्रतिमा को देखकर लगाया जा सकता था। महापंडित की प्रतिमा रखरखाव के अभाव में बदरंग हो चुकी थी इसी को लेकर युवा मंच द्वारा कई बार जिलाधिकारी व नगर पालिका परिषद को अवगत भी कराया गया था लेकिन प्रतिमा के रंगरोगन के लिए किसी ने पहल नहीं किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment