आदेश 09 माह बीतने के बाद भी जिले के अधिकारियो पर नही हुआ असर किसान से लेकर आम उपभोक्ताओं को मुख्यालय का लगाने पड़ रहा चक्कर सगड़ी/आजमगढ़। सगड़ी तहसील के हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने जुलाई 2016 में अधिशासी अभियंता विद्युत खंड कार्यालय सगड़ी स्थापित करने के आदेश दिए थे। जिससे उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं के लिए जिले का चक्कर न लगाने पडे। पर अब तक कार्यालय खोलना तो दूर उसके लिए कयावद तक शुरू नहीं की गई जिससे हजारों उपभोक्ताओं को जिले का चक्कर काटना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ जिले के अधिकारियों को देख कर लगता है कि सरकार के आदेश ठेंगे पर रख कर चलते है। जिसके चलते महत्वपूर्ण अधिशासी अभीयंता खंड कार्यालय सगड़ी में खुलने से अबतक 09 माह बीतने के बाद भी शुरू नही हो सका । जबकि जनपद की सबसे बड़ी तहसील और 973 गांव के किसान और आम उपभोक्ताओं को बिजली बिल, नलकूप, घरेलू बत्ती कनेक्शन, उद्योग कनेक्शन आदि के लिए मुख्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है । तो दूसरी तरफ आने जाने में एवं दौड़ भाग में समय की भी काफी बर्बाद हो रहां है । पर जुलाई 2016 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अधिशासी अभियंता खंड कार्यालय खोलने के आदेश विद्युत विभाग के अधिकारियों को मिले । पर नौ महीना बीतने के बाद भी कार्यालय खोलना तो दूर अब तक कार्यालय खोलने की कयावद तक शुरू नहीं की जा सकी। एक तरफ प्रदेश सरकार आम जनता को राहत देने के लिए तमाम योजनाएं चालू की है लेकिन एक कार्यालय नही खुल पाने से किसानों को सगड़ी से जनपद में आने के लिए करीब 25 किमी की दूरी तय करना पड़ता है,किसानों ने कहा की यदि कार्यालय जल्द से जल्द सगड़ी में खुल जाता है तो हम लोगो के लिए बहुत ही सहुलियत होती असानी से बिजली समस्या और बिल जमा कर देते।
Blogger Comment
Facebook Comment