ठेकमा/आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के सरावां गांव के सिवान में रविवार की सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो घटना की सूचना परिजन सहित पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मृतक रामधनी पुत्र त्रिभुवन सरोज बीती रात घर से बिना बताये बाहर निकल पड़ा। परिजन देर रात को काफी खोज बीन किये लेकिन पता नही चला। रविवार की सुबह ग्रमीण शौच के लिए जा रहे थे कि सिवान के पास पेड़ से लटकटा हुआ शव देखा ,पास गये तो पता चला कि गांव का ही युवक है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजन व पुलिस को दिया। मौके पर पहुंचे परिजन का रो रो कर बुरा हाल हो गया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि रामधनी काफी दिनों से बिमार चल रहा है। परिजन ने कोई तहरीर नही दिया और नही कोई आरोप लगाया। मृतक की शादी 24 अप्रैल 2016 को हुई थी। आश्रितों में पत्नी सुमन और एक बहन है।
Blogger Comment
Facebook Comment