.

चादरपोशी कर मनाया गया लखराव शहीद बाबा का सालाना उर्स

आजमगढ़ : बाग़ लखरावं स्थित लखराव शहीद बाबा के सालाना उर्स के अवसर पर रविवार को अकीदतमंदो द्वारा मजार पर चादरपोशी की गयी। अंजुमनों ने मजार पर फातिहा पढ़कर मन्नत भी मांगी। लखराव शहीद के उर्स पर प्रातः साढ़े पांच बजे कुरानखव्वानी हुई। पहाड़पुर मुहल्ला से तीन बजे गागर, चादर का जुलूस कव्वाली के साथ निकाला गया। गागर चादर का जुलूस वहां से निकलकर तकिया होते हुए पुरानी कोतवाली, चौक सब्जी, मंडी कटरा होते हुए गाजी दलेल बाबा के रौजे से होता हुआ मजार शरीफ पहुंचा। इसके बाद मजार पर अंजुमनों द्वारा चादरपोशी की गयी। इस दौरा जायरीनों ने मजार शरीफ पर फातिहा पढ़ा और सलामती की दुआ मांगी। जायरीनों ने मजार शरीफ के पास हो रही कव्वाली का देररात तक लुत्फ भी उठाया और लंगर का आंनद लिया। इस दौरान मजार शरीफ को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस मौके पर आफताब आलम, मुन्ना, शकील, मो इस्लाम अहमद, मोहम्मद कलीम, दानिश, आदि ने उर्स आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दियां।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment