.

सदस्यता अभियान:भाजपा का सच कुछ दिनों बाद सामने आएगा,सपा सबको साथ लेकर चलती है -दुर्गा प्रसाद यादव

आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के क्रम में  रविवार को कटरा मोहल्ले में पानी के ट्यूब वेल के समीप कैंप लगाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया।  अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे सपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने नये सदस्यों को पार्टी की सदस्यता रसीद प्रदान की और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने की अपील की।  उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को भ्रम में रखकर धोखे से सत्ता हासिल की है, लेकिन कुछ दिनों बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।  सच्चाई सबके सामने होगी और लोग पछताएंगे आज आजमगढ़ में जो भी विकास कार्य हो रहे हैं या इसके पहले जो भी विकास के कार्य हुए हैं वह केवल सपा सरकार की ही देन है। सपा सबको साथ लेकर चलना चाहती है और प्रदेश का विकास करना चाहती है। इस अवसर पर सदर विधानसभा अध्यक्ष हरिश चन्द्र यादव ने कहा कि आज यह अभियान पूर्णत:सफल रहा क्योंकि कटरा, गुरूटोला और अनन्तपुरा के लगभग 400 लोगों को हमने पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया है और यह बड़ी सफलता भी है।  इस अवसर पर शिव मूरत यादव, पद्माकर लाल वर्मा, वेदप्रकाश यादव, दिनेश श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, हरेंद्र निषाद, अजय यादव, अबरार खान व राम अवध यादव के साथ-साथ क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment