.

प्राथमिक विद्यालय के भोजन पर गुजारा कर रहे वृद्ध और दो बेटे,शिक्षकों ने दी मदद

रानी की सराय(आजमगढ):- आज के समय में भी इंसान भुखमरी के शिकार रह रहे हैं और सिस्टम ऐसे काम कर रहा है की बस पूछिए मत। ऐसा ही मामला है जनपद के ठेकमा ब्लाक के सरायमोहन गांव का है जहाँ एक वृद्ध और उसके दो पुत्र प्राथमिक विद्यालय के भोजन पर जी रहे है। रविवार को क्षेत्र से शिक्षको के एक दल ने गांव  में जाकर उन्हें मदद प्रदान की।
ठेकमा ब्लाक के सरायमोहन गांव में वृद्ध  श्यामबली जहाँ  उम्र के अंतिम पडाव पर हैं वही उसके दो पुत्र हैं जिसमें एक मानसिक रूप् से बीमार तो दूसरा शारीरिक रूप से बीमार है। एक तरफ घर में चूल्हा भी कोई जलाने वाला नही है वही परिवार की आय का भी कोई श्रोत नही है। परिवार कैसे भोजन पाता होगा अंदाजा लगाया जा सकता है। हालत यह है कि पास के ही प्राथमिक विद्यालय के बच्चो के मध्याह्न भोजन के सहारे ही पूरा परिवार चल रहा है। सरकारी मशीनरी  द्वारा इस परिवार की रिपोर्ट तो प्रशासन को एक पखवारा पहले भेज दी गयी लेकिन वह नक्कार खाने में तूती की आवाज ही साबित हुई। रविवार को रानी की सराय क्षेत्र से शिक्षक हरेन्द्र यादव, अभिमन्यु यादव, तहसीलदार यादव, अमरजीत, तसिउदीन आदि ने सरयमोहन गांव में पहुंच कर इस परिवार को कुछ खाद्य सामग्री और कपडे दिये। शिक्षको ने कहा की ऐसे लोगो की मदद के लिए लोगो को आगे आना चाहिए। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment