.

देवगांव : फाइनेंस कंपनी कर्मचारी से लूट करने वाले दो बदमाश पकडे गए

देवगांव/आजमगढ़: अपराधियों की धर पकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ आनंद कुलकर्णी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत तथा पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देशन में 17 अप्रैल को थाना देवगांव पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 153/17 धारा 392 आईपीसी बनाम अज्ञात के अनावरण कर अभियुक्तों के गिरफ्तारी में शनिवार को देर शाम एसएचओ देवगांव मुनीश प्रताप सिंह मय हमराहियों के भ्रमणशील थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उपरोक्त मुकदमे से संबंधित वांछित दो अभियुक्त लहुवां मोड़ पर खड़े हैं। यदि शीघ्रता की जाए तो उन्हें पकड़ा जा सकता है। सूचना पर विश्वास करके कोतवाल देवगांव मुनीश प्रताप सिंह मय हमराहियों के लहुवां मोड़ पर पहुंचे तो वहां खड़े दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। नाम व पता पूछने पर एक ने अपना नाम आकाश चौहान पुत्र लाल बहादुर चौहान निवासी कलीचाबाद थाना देवगांव तथा दूसरे ने अपना नाम रवि यादव पुत्र रामसुख यादव निवासी उपरोक्त बताया। पूछताछ के दौरान उनहोंने बताया कि दिनांक 17 अप्रैल को अंकुर सिंह पुत्र कुस्माकर सिंह व सौरभ पांडेय उर्फ दंगल पांडेय पुत्र राकेश पांडेय निवासी गण कलीचाबाद थाना देवगांव के साथ मिल कर फिनो फाइनेंस के कर्मचारी उदय कुमार पुत्र श्रीराम कृपाल, निवासी- तालकन्दरा, थाना-खोरापार, जनपद-गोरखपुर से लगभग 36509 रूपये की  लूट किए थे। दोनों की जामा तलाशी के दौरान आकाश के पास से 15 सौ रुपए तथा रवि यादव के पास 17 सौ रुपए व मोटर साइकिल नंबर यूपी जे 0933 यामाहा ग्लैडिएटर बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल देवगांव मुनीश प्रताप सिंह, एसआई पुष्पेंद्र दीक्षित, एचसीपी त्रिभुवन सिंह, कांस्टेबल इंद्रपाल यादव, कांस्टेबल अमरेश यादव, कांस्टेबल संतोष सिंह सम्मिलित रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment