आजमगढ़: सीता राम योगपीठ पालीटेक्निक, आजमगढ़ ने आज योग वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। प्रातः 5ः00 बजे कार्यक्रम का शुभारम्भ डा0 विजयशंकर मिश्र के मंत्रोचार से प्रारम्भ हुआ, तदोपरान्त श्री देवविजय यादव द्वारा यौगिक जोगिंग, प्राणायाम एवं आसन व्यायाम का कार्यक्रम कराया गया। पतंजली जिला प्रभारी लाचन्द, युवा प्रभारी जय प्रकाश, पतंजली किसान समिति प्रभारी श्री रणविजय एडवोकेट ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बाबा रामदेव जी द्वारा चलाये जा रहे स्वस्थ्य भारत समृद्ध भारत कार्यक्रमों की जानकारी दी। सीताराम योगपीठ के संचालक पारसनाथ सिंह ने बताया कि इस वर्ष संस्था ने दिव्यांगों की सेवा में कार्यरत नारायण सेवा संस्थान, राजस्थान को रू0 21,000/- का योगदान किया है और देश की सीमाओं की रक्षा में होने वाले शहीदों के आश्रितों के सहायतार्थ सीताराम योगपीठ का प्रत्येक सदस्य प्रतिदिन एक रूपया निकालता है और उसे सींडिकेट बैंक के आरमी वेल फेयर फण्ड बैटिल कैज्यूल्टीज के खाता सं0 90552010165915 में विगत आठ महीनों से रू0 1100.00 प्रतिमाह जमा किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अनुरोध किया कि आज लोग भी शहीद सैनिक आश्रितों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री महोदय द्वारा चलाये जा रहे इस कार्यक्रम में योगदान करें।
संस्था ने सत्र 2016-17 का ‘श्रेष्ठ योगी‘ के सम्मान से श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निर्मल सिंह, डा0 वी0एन0 सिंह ने उत्तरीय पहना कर तथा श्री रामजी दूबे, शिवनरेश सिंह, लोचन प्रसाद, सत्य प्रकाश बरनवाल, मोहन प्रसाद, रामकेर, उदय भास्कर मिश्र, मिश्री लाल, गोपाल बरनावाल, रामपाल दूबे और जय प्रकाश जी ने श्री गुप्त को माला पहनाकर सम्मानित किया। संस्था के संरक्षक डा0 जे0पी0 सिंह ने संस्था की शील्ड प्रदान किया। कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त जिला न्यायाधीश श्रीनारायण उपाध्याय ने वेद मंत्रों का वाचन करते हुए श्री गुप्त तथा सीताराम योगपीठ को आशीर्वाद दिया। हास्य कवी वैभव वर्मा द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को मोहक बनाया। पूर्व मूख्य चिकित्साधिकारी डा0 वी0के0 अग्रवाल ने नेत्र दान के लिए सबको प्रेरित किया। कार्यक्रम में भारत रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम, उमेश सिंह , मो0 अफजल व संतोष सेठ, अरविन्द प्रसाद, अजय गुप्त, जयश्री यादव, हरिनारायण उपाध्याय, राजेन्द्र बरनवाल, ध्रुव अग्रवाल, डा0 जयशंकर मिश्र, नरेन्द्र सिंह, मनोज सिंह एडवोकेट, शुभकरन, मुरलीधर अष्ठाना, रामेश्वर पाण्डेय, जगदीश सिंह, गुलाब यादव आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे। भारत स्वाभिमान के सहप्रभारी लौटू प्रसाद ने सीताराम योगपीठ के कार्यक्रम की सराहना करते हुए अगन्तुकों के प्रति धन्यवाद प्रकाश किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नारायण उपाध्याय (से0नि0 जिला जज) संचालन कल्पनाथ सिंह ने किया।
Blogger Comment
Facebook Comment