.

घायल मिले युवक ने अस्पताल में तोडा दम, शिनाख्त

आजमगढ़ : शहर के रोडवेज क्षेत्र में शुक्रवार की शाम घायलावस्था में मिले 35 वर्षीय अज्ञात युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस के मर्चरी रूम में रख दिया गया। शहर के रोडवेज क्षेत्र में घायल मिले युवक को सरकारी एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था । उपचाराधीन युवक ने देरशाम करीब 7.30 बजे दम तोड़ दिया। मृतक के सिर में घातक चोट लगी बताई गई। शनिवार को काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त संभव नहीं हो सकी। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment