.

उपाध्यक्ष पर मुकदमा लगाने से आक्रोशित प्रधानों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

सगड़ी :आजमगढ़ :  अजमतगढ़ ब्लॉक के प्रधान संघ के उपाध्यक्ष व मसोना के ग्राम प्रधान पर एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के लेखपाल द्वारा प्रधान पर ग्राम सभा की पोखरी से मछली मारने के फर्जी मुकदमा में फसाए जाने से प्रधान संघ आक्रोशित है । प्रधान संघ के अध्यक्ष रामानंद यादव के नेतृत्व में शनिवार को दर्जनों प्रधानों ने एसडीएम रविरंजन कुमार को ज्ञापन सौंपा और लेखपाल चंद्रभान यादव पर आरोप लगाया कि एसडीएम सगड़ी द्वारा लेखपाल का स्थानांतरण 13 अप्रैल को मसोना मंडल से बिलरियागंज के भगतपुर मंडल में कर दिया गया है । इसके बावजूद लेखपाल चंद्रभान यादव ने प्रधान से अदावत के चलते 19 अप्रैल को ग्राम सभा की पोखरी से फर्जी मछली मारने के आरोप में प्रधान अजित राय के ऊपर जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है । प्रधानों ने कहा कि अगर प्रधान के ऊपर से मुकदमा नहीं हटाया गया और लेखपाल को निलंबित नहीं किया गया तो हम लोग लंबे आंदोलन को बाध्य होंगे। चेतावनी दी की ब्लॉक के सारे प्रधान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर लेखपाल चंद्रभान यादव की शिकायत करेंगे और कार्यवाही की मांग करेंगे।  एसडीएम रविरंजन ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच करा कर के प्रधान को फर्जी मुकदमे से बरी कराया जाएगा । ज्ञापन सौंपने वालों में संजय सिंह पार्वती रेखा सिंह ऋषिकेश यादव प्रेमशीला रामस्वरूप यादव आशा रामायण रामजन्म यादव श्रीराम मोहम्मद वसीम अनीसुर रहमान ओ केशव नाथ यादव हरिकेश विश्वकर्मा पंकज राय इंद्रावती आदि लोग उपस्थित रहे

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment