अतरौलिया: आजमगढ़ : विगत 4 माह से वेतन ना मिलने पर अतरौलिया स्थित 100 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने किया सांकेतिक हड़ताल तथा चेतावनी दी की अगर एक सप्ताह के अंदर अगर वेतन ना मिला तो कार्य बहिस्कार किया जायेगा। बता दे कि अतरौलिया क्षेत्र के छितौनी ग्राम सभा में नवनिर्मित 100 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों का वेतन विगत 4 माह से ना मिलने से आक्रोशित चिकित्सकों ने सांकेतिक हड़ताल कर दिया ,जिससे मारिजो को काफी असुविधा होने लगी । दूर दराज से आये और भर्ती मरीजो के माथे पर पसीना आने लगा की कही यह हड़ताल लम्भी खींच गयी तो हम लोगो का इलाज कौन करेगा । वहीँ डॉक्टरों का कहना है की चार माह से वेतन न मिलने से हम लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए। यहाँ हम लोग नए है किसी से कोई जान पहचान नहीं है ऐसे में हमे राशन आदि कौन उधार देगा । हड़ताल का नेतृत्व कर रहे डॉ राजन वर्मा ने बताया की वेतन के लिए हम लोग कई बार उच्च अधिकारी दे सम्पर्क कर चुके है मगर अभी तक संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस हड़ताल में मुख्य रूप से डॉ आशीष कुमार, डॉ जितेश यादव, डॉ, विशाल कुमार, डॉ चन्द्र भूषण, फ़र्माशिष्ट हरिश्चंद्र तिवारी, नन्दलाल यादव् आदि लोग थे।
Blogger Comment
Facebook Comment