.

निरंकारी भवन में 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर होगा आयोजित

आजमगढ़ : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 24 अप्रैल 2017 को संत निरंकारी भवन, हरवंशपुर आजमगढ़ में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिवर्ष संत निरंकारी मिशन के अनुयायी बड़े उत्साह के साथ इस विशाल रक्तदान शिविर में भाग लेते हैं तथा रक्तदान करके सम्पूर्ण मानवता के लिए निःस्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। संत निरंकारी मिशन एक ऐसी संस्था है जो सन 1986 से रक्तदान शिविर का आयोजन करती आ रही है और आज यह विश्व में रक्तदान करने वाली सबसे बड़ी संस्था बन चुकी है। संत निरंकारी मिशन के द्वारा सम्पूर्ण देश विदेश में हजारों रक्तदान शिविरों का आयोजन करके अब तक 8.50 लाख यूनिट रक्तदान किया जा चुका है। दिनांक 24 अप्रैल 1980 को समय के सतगुरु बाबा गुरुबचन सिंह जी महाराज नें मानवता के लिए अपनी शहादत दी थी। इनकी शहादत को याद करते हुये निरंकारी संत प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को बड़े ही उत्साह के साथ “मानव एकता दिवस” के रूप में मनाते हैं और समाज में यह संदेश देते हैं कि “रक्त नालियों में नहीं, बल्कि नाड़ियों में बहना चाहिए”।
पिछले वर्ष संत निरंकारी मिशन के श्रद्धालुओं के द्वारा 253 यूनिट रक्त का दान किया गया था। अतः इस वर्ष भी शिविर का आयोजन दिनांक 24 अप्रैल 2017, दिन सोमवार को संत निरंकारी भवन, हरवंशपुर, आजमगढ़ में कमिटी अध्यक्ष श्री वीरेंद्र यादव एवं निरंकारी संतों द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ मनाने कि तैयारी कि जा रही है। इस आयोजन का उदघाटन जिला परिषद चेयरमैन श्रीमति मीरा यादव के द्वारा होना सुनिश्चित हुआ है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment