.

Video :सीओ के स्टिंग आपरेशन में पकड़े गए डायल 100 के दो सिपाही,एसपी ने निलंबित किया

आजमगढ़ : जिले में तैनात 100 डायल सेवा में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा की जा रही अनियमितता की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने उनपर निगहबानी करने के लिए प्रशिक्षु क्षेत्रधिकारी अभिनव यादव को जिम्मेदारी सौंपी। क्षेत्रधिकारी ने निजामाबाद क्षेत्र के रानीपुर गांव के पास मारपीट की सूचना 100 नंबर डायल पर देते हुए खुद को मारपीट का पीड़ित बताया। सूचना मिलने पर वहां पहुंचे 100 डायल सेवा के वाहन पर तैनात पुलिस कर्मियों को इस बात का अंदाजा नहीं रहा और वह प्रशिक्षु सीओ द्वारा किए जा रहे स्टिंग आपरेशन की जद में आ गए। थाना-निजामाबाद मे डायल 100 पीआरवी पर नियुक्त कर्मचारीयों द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता व भ्रष्टाचार की लगातार मिल रही शिकायतो के खिलाफ मौके पर स्वतः स्क्रिप्ट तैयार कर एक आपरेशन को अंजाम दिया गया। इस स्टिंग मे पुलिस उपाधीक्षक ने स्थानीय जनता से सहयोग लिया और मौके पर ही पीआरवी तैनात कर्मचारीयों द्वारा की जा रही अनुशासनहीनता व लापरवाही की पुष्टि की। पीआरवी वाहन पर तैनात एचसीपी भगवान मिश्र एवं आरक्षी हवलदार प्रसाद ने पीड़ित बने क्षेत्रधिकारी से रुपयों की मांग की। इस बात की सूचना सीओ अभिनव यादव ने पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी आनंद कुलकर्णी ने सोमवार को उक्त दोनों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई इस कार्रवाई से जिले में तैनात 100 डायल सेवा वाहनों पर तैनात कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment