.

पालिका चुनाव : भारत रक्षा दल के प्रत्याशी हरिकेश विक्रम ने शुरू किया जनसम्पर्क

"जात,पात को मारो  छूरी ,,,आओ मिलकर खायें पूड़ी" का युवाओं ने लगाया नारा 

आजमगढ़ : नगर पालिका चुनाव की प्रशाशनिक तैयारियां शुरू होते ही तमाम दावेदार भी अब मैदान में ताल ठोकते नजर आ रहे हैं।  शहर से लेकर सोशल मीडिया में जहाँ संभावित प्रत्याशियों के बैनर  नजर आने लगे है वहीँ समाजसेवी संगठन भारत रक्षा दल के  प्रत्याशी   हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने तो चुनावी सम्पर्क अभियान भी शुरू  कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को शहर के एलवल व् पुरानी कोतवाली क्षेत्र में मीटिंग की जिसमें काफी सँख्या में युवाओं ने भाग लिया और भारत रक्षा दल के विचार धारा से प्रभावित होकर भारत रक्षा दल के साथ चलने का संकल्प लिया।  युवाओं ने संकल्प लिया की भारत रक्षा दल के विचारों को जन, जन में पहुँचा कर हरिकेश विक्रम के सहयोग के लिये समर्थन व् आशिर्वाद मागेंगे। इसी कड़ी में पुरानी कोतवाली के युवाओं ने कहा,,,जात,पात को मारो छुरी,,,आओ मिलकर खायें पूड़ी और साथ बैठ कर पूड़ी,सब्जी का आनन्द उठाया।  उनके साथियों ने कहा इसी प्रकार जाति,धर्म की दीवार गिराकर जनता के आशीर्वाद से हम सब मिलकर हरिकेश विक्रम जी को चेयर मैन बनायेगें।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment