आजमगढ़। भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की जयंती पर कायस्थ समाज के तत्वावधान में नगर में शोभायात्रा निकाली गयी । शोभायात्रा नगर के हाईडिल कैम्पस से पूरे धूमधाम के साथ निकली और शारदा तिराहा, रैदोपुर, कालीचौरा , चौक होते हुए नगर हीरापट्टी स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर पहुंची। जहां भव्य पूजन के बाद भगवान चित्रगुप्त की भव्य महाआरती कर आशीष मांगा गया। इसके पूर्व शोभा यात्रा का नगर में जगह जगह स्वागत किया गया। नगर के काली चैराहा पर मेनका श्रीवास्तव के नेतृत्व में शोभायात्रा का स्वागत किया गया। मेनका श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज के कुल देवता और कलम के देवता श्री चित्रगुप्त जी पूरे सृष्टि के समस्त प्राणियों का लेखा जोखा रखने वाले देवता है। इनके पूजन अर्चन से सभी का कल्याण होता है। इस अवसर पर कंचन लता श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव, ब्रह्मचारी, मनेाज श्रीवास्तव, अजीत वर्मा, लालता प्रसाद श्रीवास्तव, भानु श्रीवास्तव, ओमप्रकाश लाल, अखिलेश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव समेत सैकड़ों कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment