.

भाजपा ने केन्द्र व प्रदेश में सफलता अपने उसूलों व सिद्धांतो के बल पर प्राप्त किया -विजय बहादुर पाठक

मुबारकपुर  :आज़मगढ़:  विधानसभा क्षेत्र मुबारकपुर के पैकौली गांव में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में कार्यकर्ताओं से अभी से जुट जाने का आह्वाहन  किया।
बैठक में मुख्य रुप से सेक्टर व बूथ प्रभारियों को निर्देशित करते हुये मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि पार्टी ने स्थापना से समरसता तक का सफर तय करते हुये केन्द्र व प्रदेश में भारी सफलता अपने उसूलों व सिद्धांतो के बल पर प्राप्त किया है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। आगामीं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन के कार्यकर्ताओं, बूथ  व सेक्टर प्रभारियों को कहा कि गॉंवों  में जायें और गरीब व दबे कुचले लोगों की समस्याओं को सुने तथा उसका निराकरण करायें। जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कानून का राज होगा और समाज के आखिरी  तबके के लोगों को न्याय मिलेगा। इस अवसर पर लक्ष्मण मौर्या, इज़हार अहमद, जर्रार अहमद अंसारी, अनवारूल हक अंसारी, अखिलेश राजभर, बच्चा सिंह, विनोद सिंह, रामबचन चैहान, कमलेश राजभर, सुरेन्द्र राजभर, रामजनत सिंह, रविन्द्र नाथ मिश्रा, दुर्गेश सिंह, शमशेर राजभर आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ मोनू संचालन अखिलेश राजभर ने किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment