मुबारकपुर : आजमगढ़ : सठियाँव ब्लॉक के मिल्लत नगर मे बिजली के तार की चिंगारी से जली फसल अभी ठंडी भी नहीं हुई कि आज फिर से गजहड़ा में आग की लपट में कई बीघा गेहूं की फसल जल कर बर्बाद हो गई। दमकल विभाग के देरी से आने के कारण ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश फ़ैल गया , उन्होंने उग्र विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वही ग्रामीणों का उग्र तेवर देख दमकल कर्मचारियों और पुलिस की स्थिति यह हो गई कि इनको बचने के लिए इधर उधर की गलियों में भागकर ही शरण लेनी पड़ी। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते पूरा सठियाँव मुबारकपुर मार्ग ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम से बाधित हो गया। वही अतरिक्त फ़ोर्स आ जाने से पुलिस ने सक्रियता दिखाई और लाठियां भांज कर पुलिस किसी तरह स्थिति को नियंत्रण किया । मिली सूचना जानकारी के अनुसार सुबह समय करीब 9.30 बजे गजहडा में कन्हैया यादव पुत्र श्री किशुन यादव की (1) बीघा , जितेंद्र पुत्र डोमन (1), अमरजीत पुत्र रोमन (1), अरविंद पुत्र शिवनाथ (1), शिवपूजन रामअवध पुत्र सहराती (3-3) बीघा , निवासी देवली आईमा और अमरुद्दीन निशा पत्नी हाजी सलाउद्दीन के 17 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई और उग्र जनता ने आग पर काबू पाने के बाद रोड को जाम कर दिया और दमकल विभाग के कर्मचारियों को देर से पहुंचने का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दिया। यह स्थिति सुन मुबारकपुर थाने से PRV 100 नंबर भी मौके पर पहुंची, जिस पर जनता उसे भी दौड़ा लिया और ईंट पत्थर चलाना शुरु कर दिया। हालात यह हो गए की पुलिस और दमकल कर्मियों को बचने के लिए किसी तरह घटनास्थल से भागना पड़ा। पथराव में डायल 100 के दो सिपाही मधुसूदन पांडे और रमेश चंद्र सिंह तथा दमकल विभाग के बलजीत यादव और आशुतोष तिवारी नामक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है । सूचना जैसे ही थाने में पहुंची अपने दल बल के साथ थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और उपद्रवियों को लाठी भांज कर खदेड़ा। इस मामले में जिला पंचायत सदस्य रामप्रवेश यादव एवं जितेंद्र यादव पुत्र ज्ञान चन्द यादव सहित 150 लोगों के विरुद्ध पुलिस थाने मे मुकदमा पंजीकृत कर जगह-जगह दबिश दे रही है। वही कई थानों की पुलिस एवं क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद भी मौके पर डटे हुए है।
Blogger Comment
Facebook Comment