आजमगढ़। समाजवादी पार्टी ने जनपद की दसों विधानसभाओं में पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू किया। स0पा0 जिला कार्यालय कलेक्ट्री कचहरी पर सदस्यता अभियान का शुभारम्भ जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने सदस्यता पर्ची काट कर किया। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान के जरिये गांव-गरीब-किसान को पार्टी की रीति-नीति बतायेगी और उन्हें दल से जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जनता के दिलों में जगह बनाया था ,लेकिन भा0ज0पा0 और आर0एस0एस0 ने लोगों को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि पिछली स0पा0 सरकार की जनहित की योजनाओं को ही वर्तमान सरकार चला रही है ,किन्तु उसका नाम बदलकर लोगों को धोखा दे रही है। श्री यादव ने बताया कि पार्टी के सभी पूर्व विधायक ,विधायक ,पूर्व सांसद ,प्रमुख ,पूर्व प्रमुख अपने-अपने क्षेत्रों में पण्डाल लगाकर लोगों को सदस्य बना रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ,विधायक आलमबदी ,कल्पनाथ पासवान ,खाद्य एवं रसद आयोग के चेयरमैन नन्दकिशोर यादव व युवा सपा नेता परितोष त्रिपाठी ने भी सदस्यता अभियान में बढ़-चढकर हिस्सा लिया। पार्टी कार्यालय पर पर्ची लेकर सदस्यता ग्रहण करने वालों में डा0हरिराम सिंह यादव ,एस0के0सत्येन ,राजेश गिरी ,संतलाल विश्वकर्मा ,राजाराम सोनकर ,भानुमति सरोज ,राजिश खां ,अशोक यादव ,पंकज यादव ,शकील बारी ,अजीत कुमार राव ,पप्पू कुमार ,अनिल कुमार ,राजेश ,शिवमूरत यादव आदि प्रमुख थे।
Blogger Comment
Facebook Comment