आज़मगढ़ : जिला विकास अधिकारी विजय कुमार द्वारा पूर्वान्ह विकास खण्ड रानी की सराय तथा विकास खण्ड पल्हनी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विकास खण्ड पल्हनी के सुबोध चन्द स0वि0अ0(सह0) व विकास खण्ड रानी की सराय के मनोज कुमार स0वि0अ0(सह0) के सम्बन्ध में उपस्थिति पंजिका पर टी0 अंकित पाया गया तथा पुछताछ करने पर बताया गया कि जनपद मुख्यालय पर विभागीय बैठक मे गये है। विकास खण्ड पल्हनी के चन्द्रजीत यादव क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी के सम्बन्ध में भी उपस्थिति पंजिका पर टी0 अंकित पाया गया। इसके अतिरिक्त विकास खण्ड रानी की सराय के ओमप्रकाश स0वि0अ0(सां0) तथा श्रीमती अद्यावती देवी पत्रवाहक अनुपस्थित पाये गये व विकास खण्ड पल्हनी के राजकुमार स0वि0अ0(पं0) व पंकज सिंह सहायक लेखाकार अनुपस्थित पाये गयें। जिला विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी रानी की सराय तथा खण्ड विकास अधिकारी पल्हनी को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर प्रस्तुत करें तथा अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का भी निर्देश दिया।
Blogger Comment
Facebook Comment