आज़मगढ़ -- मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2017 तक मनाया जायेगा। उन्होने अग्नि शमन सेवा सप्ताह के दौरान बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई बन्दरगाह पर घटित भीषण अग्नि काण्ड में 66 फायर सर्विस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन दिवंगत अग्निशमन कर्मचारियों को श्रद्धांन्जलि अर्पित करने के लिए प्रतिवर्ष अग्नि शमन स्मृति दिवस एवं उसी दिन से एक सप्ताह का अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। उन्होने बताया कि इस वर्ष अग्नि सुरक्षा सप्ताह का मुख्य संकल्प “फायर मैन आपका सहयोगी है, सम्पत्ति और जीवन बचाने के लिए“ है।
Blogger Comment
Facebook Comment