.

बरदह: स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारी पर स्वीपर ने लगाया दुष्कर्म का आरोप , गिरफ्तार

आजमगढ़।  बरदह थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह में कर्मचारी द्वारा स्‍वीपर के साथ दुष्‍कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दुष्‍कर्म की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीडि़ता  की शिकायत पर मौके पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। बताते हैं कि महराजगंज जिले की रहने वाली 35 वर्षीय महिला सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र बरदह में 2007 से स्‍वीपर पद पर तैनात है। शनिवार की सुबह साढ़े 6 बजे स्टॉप वह सुबह स्वास्थ्य केंद्र में नर्स रूम की सफाई कर रही थी। उसी दौरान वार्डव्‍वाय दीपक पुत्र मिश्री लाल निवासी सेखुवानी जिला फतेहपुर वहां पहुंचा और महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला  को मारापीटा भी । वह किसी तरह जान बचाकर बाहर भागी और 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस  आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई और बंद कर दिया। महिला के तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदम पंजीकृत कर पीडि़त को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया की महिला की तहरीर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया हैं और मेडिकल के लिये भेजा जा रहा हैं वही आरोपी का कहना हैं की हमारे ऊपर यह झूठा आरोप लगाया जा रहा हैं ऐसी कोई बात नहीं हैं। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment