.

निजामाबाद में भी अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात कर पुलिस को खुली चुनौती दी

निजामाबाद: आजमगढ़: प्रदेश से गुंडाराज को खात्मा का दम भरने वाली योगी सरकार भी अब अपराधियों के सामने घुटना टेकती नजर आ रही है पुलिस का अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण नहीं रह गया है, आज ही ठेकमा में लूट की वारदात के बाद निजामाबाद में भी अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात कर पुलिस को खुली चुनौती दी है।  व्यापार मंडल के स्थानीय अध्यक्ष राकेश पाठक की पेप्सी  कंपनी की एजेंसी है। इनके चालक व सेल्समैन मैजिक वाहन से सप्लाई करके वापस निजामाबाद लौट रहे थे कि निजामाबाद फरिया मार्ग पर सहरिया गांव के पास दो सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक कर के कट्टे की नोक पर सेल्समैन व ड्राईवर को आतंकित कर वसूली का  लगभग 4500 लूट लिया और फरार हो गए।  इस घटना के संबंध में निज़ामाबाद क़स्बा स्थित एजेंसी के मालिक अखिलेश पाठक पुत्र स्व. सभाजीत पाठक मोहल्ला हुसेनाबाद ने दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रुपए लूटने और चाभी छीनने की थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक रमायण सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है इस घटना का शीघ्र पर्दाफाश कर लिया जाएगा।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment