.

पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी मेनका श्रीवास्तव ने लोकार्पित किया अपना चुनावी घोषणा पत्र

आजमगढ़ : शुक्रवार को आंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर के रैदोपुर स्थित ग् कुसुम सोलर एनर्जी प्रा0लि0 के सभागार में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के उपरान्त नगर पालिका अध्यक्ष पद की भावी प्रत्याशी श्रीमती मेनका श्रीवास्तव पत्नी मनोज कुमार श्रीवास्तव निवासी मु0 रैदोपुर काली चौरा द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र का विमोचन व लोकार्पण किया गया। जिसमें भावी नगर पालिका में प्रस्तावित सुविधाओं पर प्रकाश डाला गया। उक्त सभा में रीनू सिंह, गीता श्रीवास्तव, सभासद श्री अर्जुन चैधरी, प्रमोद कुमार गुप्त एडवोकेट, सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव, चन्द्रा बोस, प्रतापनारायण राय, सुबाष यादव, राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, प्रदीप उर्फ डल्लू, सुशील कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, नागेन्द्र प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश बरनवाल, मनोज विश्वकर्मा, विपुल श्रीवास्तव व तमाम नगरवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ब्रम्हचारी लाल व संचालन राजेन्द्र लाल श्रीवास्तव ने किया। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment