.

महराजगंज : दबंगों ने मकान ढहा दिया, फिर पुलिस पर तरेरी आँखें , गए जेल

आजमगढ़: महराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी मलहपुरवा में गुरूवार की शाम दबंगों ने एक व्‍यक्ति का मकान ढहा दिया। इस दौरान वे घर में रखा 20 हजार रूपये भी लूट ले गये। घटना के बाद गांव में तनाव व्‍याप्‍त हो गया। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गयी है। बताते हैं कि उक्‍त गांव के 11 लोग और नौबरार देवारा जदीद किता दोयम के चार लोगों ने मिलकर गुरूवार की दोपहर राधेश्याम पुत्र नौमी का निर्माणाधीन मकान गिरा दिया। आरोप है की इस दौरान उन्‍होंने 20000 नकद व गले की चेन छीन लिया। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस 15 लोगों मामला पंजीकृत कर जांच के लिए देर शाम गांव में पहुंची । वहां घटनास्‍थल पर ही कोतवाली प्रभारी ब्रिजेन्द्र सिंह यादव के साथ आरोपियों ने दुर्व्‍यवहार किया। पुलिस और आरोपियों के बीच विवाद के बाद मामला काफी बढ़ गया। इसके बाद पुलिस ने कोतवाली प्रभारी की तहरीर पर नौबरार देवारा जदीद किता दोयम निवासी राजबहादुर यादव, अशोक यादव पुत्रगण दूधनाथ यादव व 10-12 अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर राजबहादुर व अशोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रात में कई थानों की फोर्स व पीएसी ने दबिश दी। मौके पर पीएसी अब भी तैनात है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment