आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी 15 अप्रैल से सदस्यता अभियान की शुरूआत सभी दसों विधानसभाओं में एक साथ करेगी। सदस्यता पॉच साल की होगी। पार्टी के नेता व कार्यकर्ता गॉव-गॉव जाकर सभी वर्गों को सदस्य बनायेंगे। सदस्य बनाने की अन्तिम तिथि 30 जून 2017 है। इसको सफल बनाने के लिए आज जिला पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत व धारदार बनाया जायेगा। समाजवादी पार्टी धर्म निरपेक्षता की लड़ाई लड़ती रहेगी। उत्तर प्रदेश में जनता को गुमराह कर भा0ज0पा0 सत्ता में आई। भा0ज0पा0 अंग्रेजों की नीति फूट डालो-राज करो के सिद्धान्त के आधार पर पर धर्म-जाति की भी राजनीति करती है। पूर्व मंत्री व विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि जितना विकास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में हुआ उतना विकास कभी नहीं हुआ। भा0ज0पा0 ने गरीब जनता को गुमराह किया। भा0ज0पा0 किसानों के पूरे कर्जे को माफ करने को कहा था। जिस तरह का उन्होंने फैसला लिया उससे गरीबों का कोई भला नहीं होगा। किसान ठगा महसूस कर रहा है। भा0ज0पा0 सरकार धर्म व जाति के आधार पर लोगों का उत्पीड़न कर रही है। अपराध बढ़े हैं। इनके कार्यकर्ता तहसीलों व थानों पर कब्जाकर अधिकारियों को परेशान कर रहे तथा अराजकता का माहौल बना रहे। अखिलेश सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं व विकास के कार्यों को रोका जा रहा है। स0पा0 इसको बर्दाश्त नहीं करेगी। स0पा0 पार्टी के कार्यकर्ता जहॉ भी भा0ज0पा0 के लोग जुर्म व ज्यादती करते हैं वहॉ खड़े होकर गरीब को न्याय दिलाने का काम करेंगे। बैठक को विधायक आलमबदी , डा0संग्राम यादव ,कल्पनाथ पासवान , पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव व श्यामनरायन ,पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव ,प्रमुख रमेंश यादव ,चन्द्रशेखर यादव ,अध्यक्ष विधानसभा-डा0हरिराम सिंह यादव ,रामवृक्ष राजभर ,हरिश्चन्द्र यादव ,रामआसरे चौहान ,जिला पंचायत सदस्य शिवमूरत यादव ,हाशिम ,शिवसागर ,सूर्यभान यादव आदि लोगों ने अपने विचार रखे।
Blogger Comment
Facebook Comment