.

विधायक नफीस अहमद की मौजूदगी में गोपालपुर में सैकड़ो ने ली सपा की सदस्यता

बिलरियागंज/आजमगढ़: गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को विधायक नफीस अहमद के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ो युवाआें ने सदस्याता ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि क्षेत्रीय विधायक नफीस अहमद रहे। सदस्यता अभियान में विधायक ने कहा की देश और प्रदेश का भविष्य अखिलेश यादव के ही नेतृत्व में सुरक्षित है , विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा भोली भाली जनता को झूठ बोल कर धोखा दिया गया है। प्रदेश की योगी सरकार को एक महीने से ज्यादा हो चले हैं लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है। आज सपा से जुड़ रहे नौजवान ही कल को प्रदेश की दशा दिशा तय करेंगे। बिलरियागंज के खास बाजार स्थित जावेद अहमद के आवास पर सपा का यह सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विधायक नफीस अहमद ने चेयरमैन हाजी मो.आरिफ खां को भी सदस्य बनाया। इस मौके पर राकेश सिंह, मेड़ही यादव, राम विनय याद, जुल्फिकार, जावेद अहमद, नसीम अंसारी, अब्दुल हसीब जामई, मों साकिब,मिर्जा दिलशेर आदि उपस्थित थे। 


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment