आजमगढ़: भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय एवं कलेक्ट्रेट चौराहा पर ई.वी.एम. का शवदाह किया । संगठन के प्रदेश उपाध्याक्ष धर्मेन्द्र कुमार चौहान ने ई.वी.एम. के चुनाव में उपयोग को लोकतंत्र के लिए घातक बताया और पुरानी पद्धति मतपत्रों के माध्यम से चुनाव कराने की मॉग की । जिला अध्यक्ष दुर्ग विजय यादव ने कहा कि ई.वी.एम. से चुनाव में रिकाउन्टिंग की व्यवस्था नही है जिससे गड़बड़ी की शिकायत का समाधान हो सके । ऐसे में शुचिता बनाए रखने हेतु मतदान में मतपत्रों का प्रयोग किया जाना चाहिए । उन्होंने बताया कि ई.वी.एम.के प्रयोग का भारत मुक्ति मोर्चा चरण बद्ध तरीके से पूरे देश में विरोध कर रहा है । इस मौके पर निर्मल यादव, सूबेदार यादव, रामनयन चौहान ,हरेन्द्र चौहान, अच्छेलाल विश्वकर्मा, रामदवर, जगदीश कुमार, गोविन्द कुमार, वीरेन्द्र भारती, शिवबचन मास्टर, सुबाष बौद्ध , इन्द्र मणि गौतम, कुसुम भारती, प्रियंका चौहान, सुनीता , रामबहार, हरिश्चन्द्र मौर्या, राजकुमार, राजेश कुमार यादव, अच्छेलाल विश्वकर्मा, सूर्यप्रकाश, राजू यादव, जितेन्द्र कुमार, विनोद भारती, दयाशंकर, विशुनधारी , जलभरथ चौहान, सतिराम प्रजापति, कैलाश पटेल, अनन्त प्रसाद, मानसेन, महबूब अली आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Blogger Comment
Facebook Comment