आजमगढ़: केपीएस पब्लिक स्कूल इण्टर कालेज धनेज पाडेंय पाती कोयलसा का उद्घाटन मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यापर्ण के बाद मुख्य अतिथि अतरौलिया विधायक डा० संग्राम यादव ने फीता काटकर कर किया। विधायक ने अपने उद्बोधन मे सबसे पहले कार्यक्रम आये सभी लोगो का आभार प्रकट किया और कहा कि मनुष्य के जीवन मे शिक्षा का बडा ही मोल है शिक्षा से ही समाज और देश का विकास हो सकता है और जब हर बच्चा शिक्षित होगा तभी वह देश और समाज की विसंगतियो को परख पायेगा की क्या सही है क्या गलत तभी वह अपने आप को परख पायेगा कि उसे किस दिशा मे जाना चाहिए। और विधायक ने कहा किइस बदलते युग मे सभी को अग्रेजी, हिन्दी संस्कृत को पढना पडेगा, तभी हम सफल हो पायेगे। इस पाती की धरती पर के पी एस इण्टर कालेज के खुल जाने से अब इस क्षेत्र के बच्चो को कान्वेट शिक्षा और इण्टर तक की पढ़ाई के लिये दूर दराज नही जाना पडेगा। क्योकि अब तक ऐसा विद्यालय इस क्षेत्र नही था ।वि़़द्यालय एक शिक्षा का मंदिर होता है यहाँ बच्चो के भविष्य को तराशा जाता है। पर आज के दौर मे इसे लोग बाजारीकरण कर शिक्षा को महंगी करते जा रहे है ऐसे मे आम आदमी गरीब का बच्चा कान्वेट की शिक्षा कैसे ग्रहण कर पायेगा यह भी चिंतित करने वाला है । मै इस विद्यालय के प्रबंधक जिलाजीत तिवारी जी से कहना चाहता हूं कि इस विद्यालय को शिक्षा मंदिर बनाये रखें , मै आप की इस विद्यालय सम्बिधत हर सम्भव मदद करूगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इडियन आर्मी के कैप्टन डा मनीष तिवारी ने सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि हर मां बाप अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा देकर देश और समाज की सेवा करने लायक बनाये । कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश तिवारी ने किया और कालेज की छात्राओ द्वारा सरस्वती वंदना की गयी और लोकगीत कलाकार विजय लाल यादव ने अपने लोकगीतो से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि को विद्यालय के तरफ से स्मृति चिन्ह दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिब्ली कालेज के पूर्व महामंत्री कवि संजय पाडेंय ने भी बीच बीच मे अपनी कविता के माध्यम से सबका ध्यान अपनी ओर आर्कषित कर ले रहे थे। और विधायक डा संग्राम यादव ने कवि संजय पाडेय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय का प्रागंण अभिभावको व बच्चो से भरा हुआ था। इस अवसर राजेश तिवारी , रामसूरत, विरेन्द्र, अजय पाठक, नितिन, सत्येन, रामआसरे, प्रमोद, सुधी,र हरीश, रमाकान्त , राहुल, काग्रेस नेता विरेन्द्र तिवारी, शिशिर चौबे, रामनयन आदि सैकडो लोग उपस्थिति रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment