.

ट्रक की टक्कर मे बोलेरो चालक की मौत,ट्रैक्टर से कुचल कर मासूम मरा

ट्रैक्टर से कुचल कर मासूम मरा सगडी़ : रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रोशनगंज निवासी विवेक सात वर्ष पुत्र झकोर चौरसिया की ट्राली टैक्टर से कुचल कर मौत हो गयी। घटना के समय विवेक घर के पास खेल रहा था। उसकी मौत से घर मे कोहराम मच गया। घटना के समय विवेक घर के पास ही खेल रहा था कि गांव के एक ट्रैक्टर ट्राली अपने खेत से गेहू का बोझ लेने जा रहा था कि वह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आगया । परिजन घायला वस्था में उपचार के लिए जिले के एक प्राईवेट हॉस्पिटल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।गांव में सुलह समझौता का प्रयास चल रहा है। एसओ सुरेश चंद्र ने कहा कि दुर्घटना की जानकारी है पर अभी तक तहरीर नही मिली है।
ट्रक  की टक्कर मे बोलेरो चालक की मौत
ठेकमा :बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन बेसो नदी पुल के पास कल गुरुवार की रात 11 बजे आजमगढ की तरफ से आ रही ट्रक व जौनपुर की तरफ से आ बोलेरो के बीच आमने सामने टक्कर हो गई जिसमे बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन टडिया गाँव निवासी संदीप पुत्र महेश 26 बोलेरो चालक की मौक पर ही मौत हो गई सूचना पाकर तत्काल मौके पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चौधरी ठेकमा चौकी इंचार्ज मदन पटेल मौके पर पहुंचे चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा ले गए जहा चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया मृतक संदीप की एक साल पहले शादी हुई थी वह पाच भाई दो बहनो मे दुसरे नंबर पर था मृतक के माता-पिता व पत्नी सुदामी की रोते रोते बुरे हाल है माता पिता व परिवार का भरण-पोषण संदीप के उपर ही निर्भर था

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment