.

फूलपुर: ला कमीशन के विरोध में अधिवक्तआें ने जुलूस निकाल फूंकी प्रतियां

फूलपुर/आजमगढ़। बार कौसिंल आफ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर शुक्रवार को फूलपुर बार एसोसिएशन से जुडे वकीलो ने ला कमीशन के विरोध में तहसील परिसर में जुलूस निकाला इसके बाद ला कमीशन की प्रतियो को जलाया। इस दौरान एशोसिएसन के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में पूरे तहसील का चक्रमण किया बाद में अपर तहसीलदार न्यायिक कृष्णानंद तिवारी को अपनी मांगो का ज्ञापन सौपा अंत में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। पूर्व अध्यक्ष रामनयन यादव ने कहा कि हमारी जब तक मांगे पूरी नही होगी यह विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर  रमेश चन्द्र शुक्ल, अध्यक्ष लालचन्द्र यादव, नितिन सिंह, रामनरायन यादव, पीसी लाल, राम अजोर यादव, रामपलट, उमेश सिेह, देशराज, सतीशचंद, बाके लाल, इन्दूसेखर पाठक, सैयद शमीम काजिम, अगंद यादव, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment