आजमगढ़ : सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ ब्लॉक पर प्रधान संघ ने स्थानंतरण के उपरांत लेखपाल द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने पर रोष प्रकट किया व बैठक कर निंदा की जिलाधिकारी को इस सम्बन्ध में पत्रक देने का निर्णय लिया । विदित हो प्रधान संघ उपाध्यक्ष अजीत राय ग्राम प्रधान मसोना द्वारा उप जिलाधिकारी से लेखपाल चंद्रभान यादव की शिकायत की गई थी जिस पर उनका बिलरियागंज ब्लॉक में भगतपुर के लिए 13 अप्रैल को स्थांतरण हो गया था जिसके पश्चात 19 अप्रैल को लेखपाल द्वारा जीयनपुर थाने में ग्राम प्रधान मसोना पर 50 हजार की मछली ग्राम समाज के पोखरे से बेचने का आरोप लगाया व तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसके उपरांत अजमतगढ़ ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक सभागार में बैठक कर रोष व निंदा प्रकट किया उन्होंने कहा कि लेखपाल द्वारा बदले की भावना से किया गया कार्य है, जो ग्राम प्रधानों का राजस्व विभाग द्वारा शोषण किया जाता था उसी के विरुद्ध आवाज उठाने पर उनके द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया। इस प्रकार बदले की भावना से किया गया कार्य गलत है, हम इसके विरुद्ध संघर्ष करेंगे जब तक कि प्रधान संघ् उपाध्यक्ष के साथ न्याय नहीं होता है। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष रामानंद यादव , मीडिया प्रभारी हरकेश विश्वकर्मा , मुकेश राय , पंकज राय , रमाकर पटेल , शत्रुघ्न कन्नौजिया , शिवजोर यादव , सुबहान खान , पतिराम चौहान , शाहद्दीन , वसीम आदि लोग उपस्थित रहें ।
Blogger Comment
Facebook Comment