लालगंज: आजमगढ़: देवगांव के कटौली खुर्द गांव में कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर दलित और मुस्लिम समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और ईंट पत्थर चले। घटना में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बुद्धवार को गांव के ही नगई राम उम्र 112 वर्ष की मृत्यु हो गई थी जिसको गांव के दलित कब्रिस्तान में ब्रहस्पतिवार को गड्ढा खोदकर दफन कर दिया गया। शुक्रवार को सुबह लोग कब्र को पक्की बनाने लगे तो गांव के ही अल्पसंख्यक समुदाय के दर्जनों लोगों ने यह कहते हुए विरोध किया कि वह जमीन उनकी भूमिधरी रही है। बहस बढ़ने पर उक्त लोगों ने बगल में रखे फावड़ा को उठा लिया वह कब्र को खोदने का प्रयास करने कर ही रहे थे कि दोनों वर्ग के लोग आमने-सामने भिड़ गए। मारपीट होता देख एक वर्ग के सैकड़ों की संख्या में लोग लाठी डंडा व असलहे लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए और जमकर मारपीट शुरू कर दिए, वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी मारपीट देख कर घटना स्थल की तरफ दौड पडे। कुछ लोगो ने मारपीट कर रहे लोगो को छुडाने की कोशिश भी की । गांव के ही किसी व्यक्ति ने सूचना डायल 100 को दिया तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर किसी तरह से सभी को समझाने का प्रयास करने लगी लेकिन जनता के उग्र रूप को देखकर पुलिस को भी को भी मामला शांत कराने में मशक्क्त करनी पड़ी। मारपीट में घायलों में राकेश कुमार पुत्र मार्कंडेय 25 वर्ष, सचिन पुत्र शिवपूजन 25 वर्ष , अमर देव पुत्र प्रभुनाथ 22 वर्ष ,शिवफेर पुत्र चिखुरी 55 वर्ष ,सुरेश पुत्र सुधई 30 वर्ष, सावित्री पत्नी प्रभुनाथ 40 वर्ष , शारदा देवी पत्नी मार्कंडेय, जितेंद्र पुत्र फुलेश्वर, तारा देवी पत्नी अवध राज, फूला देवी पत्नी जितेंद्र कुमार , अवनीश पुत्र मातवर 16 वर्ष, करन पुत्र गोपाल 34 वर्ष , श्रवण पुत्र सुरेंद्र 23 वर्ष हैं जिनको एम्बुलेंस से उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेजा गया। आनन् फानन में और फाॅर्स मौके पर पहुंची तो पुलिस ने ग्रामीणों के बयान के आधार पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया जबकि कई अन्य मौके से फरार हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए देवगांव , गंभीरपुर ,बरदह , मेहनाजपुर आदि थानों की पुलिस और पीएसी बल सहित उप जिलाधिकारी लालगंज जैनेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी लालगंज श्यामनारायण, कोतवाल मुनीश चौहान आदि लोग जमे रहे। पुलिस कप्तान ने भी बताया की इस मामले में चार लोग हिरासत में हैं और अन्य की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक घायलों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी।
Blogger Comment
Facebook Comment