आजमगढ़ :अजमतगढ़ ब्लॉक के छपरा सुल्तानपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय छपरा सुल्तानपुर द्वितीय में रविवार, 23 अप्रैल 2017 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक चिकित्सक व समाज सेवी डॉ डी डी सिंह और उनकी टीम के द्वारा निःशुल्क हेपेटाइटिस बी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें हेपेटाइटिस बी की दूसरी खुराक लगाई जाएगी। विदित हो कि हेपेटाइटिस बी की पहली खुराक 19 मार्च 2017 को आसपास के दर्जनों गांवों के कुल 753 लोगों को लगाई गयी थी। इस शिविर में जन्म से लेकर किसी भी उम्र के सभी लोगों को निःशुल्क टीका लगाया जायेगा।
Blogger Comment
Facebook Comment