संजरपुर/आजमगढ़। सरायमीर रेलवे स्टेशन से पूरब ग्राम खानकाह के पास स्थित सी 49 रेलवे क्रासिंग आवागमन बन्द करने के लिए रविवार को दोपहर ग्यारह बजे रेलवे विभाग के एएसआई सतेंद्र कुमार सिंह हमराही व रेलवे मजदूर के साथ क्रासिंग के पास पहुंचे थे कि क्रासिंग बन्द करने की सूचना पाते ही ग्राम खानकाह के लोग एकजुट होकर विरोध करने लगे। ग्रामीणों के द्वारा क्रासिंग बन्द किए जाने के विरोध की सूचना एएसआई सतेंद्र कुमार सिंह ने अपने उच्चाधिकारियों को देकर क्रासिंग का आवागमन बन्द किए बिना बैरंग वापस चले गए।
Blogger Comment
Facebook Comment