आजमगढ़: सरकारी कार्यो में रूचि न लेने के आरोप में अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर शहर के बदरका क्षेत्र के जेई को निंलबित कर दिया गया है। जेई के खिलाफ कार्रवाई से विद्युत विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप की स्थित है। बता दें कि शहर के बदरका क्षेत्र में तैनात विद्युत विभाग के जेई संजय यादव पर उपभोक्ताओं की अनदेखी और विभागीय कार्यो में लापरवाही के आरोप लगते रहे है। आये दिन उपभोक्ता इनकी शिकायत विभाग से करते थे। सूबे में नई सरकार बनने के बाद बकाया माफी जैसे मुद्दें पर भी वे गंभीर नहीं थे। प्रमुख सचिव के निर्देश पर रविवार को बकाया विद्युत बिल जमा करने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग द्वारा सभी सेंटरों पर कैंप लगाया गया था। बदरका की जिम्मेदारी संजय यादव की थी। दोपहर बाद जब निरीक्षण करने अधीक्षण अभियंता पहुंचे तो एक बार फिर इनकी लापरवाही उजागर हुई। इसके बाद उन्होंने जेई के निलंबन का निर्देश दिया। अधिषाशी अभियंता नीरज सिन्हा ने बताया कि शासकीय कार्यो में लापरवाही के आरोप में जेई को निलंबित किया गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment